दो तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ का डोडा बरामद

दो तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ का डोडा बरामद

बदायूं। उत्तर प्रदेश की बदायूं पुलिस ने सिविल लाइन्स क्षेत्र से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 कुन्तल दस किलो डोडा बरामद किया,जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रूपये आंकी कई है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल रात सिविल लाइन्स पुलिस और क्राइम ब्रान्च की टीम ने संयुक्त रुप से सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान चन्दऊ गांव के पास घेराबंदी कर ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार दो तस्करों धर्मेन्द्र और मोहित को गिरफ्तार किया जबकि उनके अन्य साथी फरार हो गये, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लगभग 01 करोड़ रूपये कीमत का 12 कुन्टल 10 किलोग्राम डोडा बरामद किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को आज जेल भेज दिया।

epmty
epmty
Top