रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की हुई मौत- मचा कोहराम

रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की हुई मौत- मचा कोहराम

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बटियागढ़ थाना क्षेत्र के बटियागढ़ बाईपास पास देर रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार कपिल और सत्येंद्र कहीं जा रहे थे। इस बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गये। इन दोनों लोगों को उचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान दोनों लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच में लिया है।

epmty
epmty
Top