मुठभेड़ में एक महिला सहित दो इनामी नक्सली ढेर

मुठभेड़ में एक महिला सहित दो इनामी नक्सली ढेर

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर संभाग के मंडला जिले के मोती नाला थाना अंतर्गत ग्राम लालपुर में नक्सलियों और पुलिस में मुठभेड़ में एक महिला सहित दो नक्सलियों को मार गिराया गया। मारी गई महिला नक्सली पर 14 लाख तथा पुरुष नक्सली पर 10 लाख का इनाम घोषित था।

बालाघाट आईजी वेंकटेश राव के अनुसार मंडला जिले के मोती नाला थाना अंतर्गत ग्राम लालपुर में कल रात नक्सलियों द्वारा बैठक किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। नक्सलियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी गयी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक महिला एक पुरुष नक्सली की मौत हो गयी है।

मृत महिला नक्सली की शिनाख्त प्रमिला (25) तथा पुरुष नक्सली की शिनाख्त माइनू उईके (21) के रूप में हुई है। महिला नक्सली पर 14 लाख तथा पुरुष नक्सली पर 10 लाख के नाम घोषित था। दोनों विस्तार दलम की कंपनी तीन के सदस्य थे। दोनों के पास से एक एसएलआर तथा एक थ्री नॉट थ्री बंदूक मिली है, जो पुलिस की है। नक्सली दल के 7 सदस्य तलाश में पुलिस की सर्चिंग पार्टी जुटी हुई है।

epmty
epmty
Top