70 किलो गांजा और साढ़े छह लाख रुपये के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

70 किलो गांजा और साढ़े छह लाख रुपये के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

बक्सर। बिहार में बक्सर जिले की मुफस्सिल थाना की पुलिस ने 70 किलोग्राम गांजा तथा साढ़े छह लाख रुपये के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि रविवार की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव निवासी संजय प्रजापति के घर में छापेमारी की गयी। इस दौरान मौके से दो किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। संजय की निशानदेही पर रोहतास जिले के दिनारा में छापेमारी की गयी, जहां से 68 किलोग्राम गांजा और साढ़े छह लाख रुपये के साथ शिवजी यादव नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।

epmty
epmty
Top