भर्ती हेतु फर्जी तरीके से कागजात तैयार करने वाले गिरोह के 2 सदस्य अरेस्ट

भर्ती हेतु फर्जी तरीके से कागजात तैयार करने वाले गिरोह के 2 सदस्य अरेस्ट

मुजफ्फरनगर। एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में थाना सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी की अगुवाई में थाना सिविल लाइन पुलिस ने आर्मी इंटेलिजेंस टीम के साथ अग्निवीर सेना भर्ती के लिए फर्जी तरीके से कागजात तैयार करने वाले गिरोह के 02 सदस्यों को किया गिरफ्तार है। पुलिस ने उनके कब्जे से फर्जी दस्तावेज, 02 मोबाईल फोन सहित अन्य सामान बरामद किये हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें कारागार भेज दिया है।

गौरतलब है कि जनपद मुजफ्फनगर में शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिविल लाईन पुलिस एवं आर्मी इंटेलिजेंस टीम द्वारा अग्निवीर सेना भर्ती में अभ्यर्थियों के फर्जी दस्तावेज बनाकर भर्ती दिखवाने वाले गिरोह के 02 सदस्यों को नुमाईश कैम्प गेट नम्बर 02 के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से फर्जी दस्तावेज व 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए। गिरफ्तार किये गये आरोपियों ने अपना नाम कमल सिंह पुत्र विशम्बर दयाल निवासी ढकरौली थाना खानपुर बुलन्दशहर, महकार सिंह पुत्र तुल्लाराम निवासी सी-512 वेदव्यासपुरी ट्रांसपोर्टनगर मेरठ बताया है।

पुलिस को पूछताछ में आरोपी कमल द्वारा बताया गया कि वह 2019 में भर्ती के सम्बन्ध में महकार सिंह से मिला था, जिससे मुझे रविन पुत्र सोहनपाल सिंह निवासी अकबरपुर रैना थाना अगौता, बुलन्दशहर द्वारा मिलवाया गया था और महकार उपरोक्त द्वारा उसे राहुल कुमार पुत्र सतपाल सिंह निवासी ग्राम कल्याणपुर, मुरादाबाद के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर 04 लाख रूपये लेकर भर्ती कराया गया था लेकिन पुलिस वेरिफिकेशन ना होने पर वह नौकरी से भाग आया था। दिनांक 03.10.2022 को उसने कमल कुमार के नाम से सेना भर्ती में दौड की थी लेकिन उसके पास मूल दस्तावेज नहीं थें जिन्हे आज महकार सिंह तैयार करा के लाये हैं और उसे दिनांक 06.10.2022 की भर्ती में भाग दिलावाने के लिए 01 अलग एडमिट कार्ड बनवाया था।

अभियुक्त महकार उपरोक्त से पूछताछ पर उसने बताया गया कि मेरे द्वारा रविन कुमार उपरोक्त के साथ मिलकर फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर ओवरऐज हो चुके लडको को आर्मी में भर्ती कराया है। स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है तथा अभियुक्त रविन उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार करने वाली टीम पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार अत्री, कांस्टेबल आदित्य, देवेश कुमार व आर्मी इंटेलिजेंस टीम शामिल रही।

epmty
epmty
Top