मुठभेड़ में गोली लगने से दो गौकश हुए घायल, गाय बरामद

मुठभेड़ में गोली लगने से दो गौकश हुए घायल, गाय बरामद
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

मेरठ। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो गौकश घायल हो गये। पुलिस ने आरोपियों के पास से जिंदा गाय, तमंचा, कारतूस, स्कूटी आदि बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार जनपद मेरठ की थाना मैडिकल पुलिस जागृति विहार में टंकी के पीछे गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को कुछ लोगों पर संदेह हुआ, तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर वहां मौजूद दो लोगों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। एकाएक हुई फायरिंग से पुलिस के एक बारगी पैर उखड़ गये। जल्द ही पुलिस ने खुद को संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गये। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मोहसीन निवासी बनीसराय थाना कोतवाली मेरठ व गुलजार निवासी आरटीओ कार्यालय के पास चमड़ा पैंठ थाना लिसाढ़ी गेट मेरठ बताये। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 जिंदा गाय, दो तमंचे, कारतूस, 1 स्कूटी, 3 छुरे बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपियों को फिलहाल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

epmty
epmty
Top