पुलिस को लिंक नहर में मिले दो शव

पुलिस को लिंक नहर में मिले दो शव

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की लिंक नहर में दो युवकों के शव मिले लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी।

पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बड़गांव क्षेत्र के गांव मोरा के पास झड़ोंदा-पांडा यमुना नहर और गंग नहर के पास कल शाम दो युवकों के शव मिले थे। शव कई दिन पुराने थे। उनकी उम्र करीब 35 साल है।


उन्होंने बताया कि थाना बड़गांव के प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिंह और नानौता के थानाध्यक्ष शोवीर नागर को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।



epmty
epmty
Top