हत्या का प्रयास करने व धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

हत्या का प्रयास करने व धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने लालगंज क्षेत्र में कोटेदार के घर जाकर हत्या का प्रयास करने व धमकी देने वाले दो आरोपियों को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को राशन न देने की बात को लेकर कोटेदार आद्या प्रसाद के पुत्र सुजीत सिंह पर प्रधान पति विकास सिंह व शैलेन्द्र सिंह के उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। इस सम्बन्ध में आद्या प्रसाद ने आरोपियों के खिलाफ 14 फरवरी को विकास सिंह आदि पांच लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया इस संबंध में पुलिस ने आज सई नदी पुल कमौरा के पास से दो नामजद आरोपियों विकास सिंह व शैलेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल ओर कारतूस बरामद कर लिए। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

epmty
epmty
Top