पुलिस उत्पीड़न से परेशान- मंत्री के आवास के बाहर अनशन पर बैठा परिवार

पुलिस उत्पीड़न से परेशान- मंत्री के आवास के बाहर अनशन पर बैठा परिवार

रामपुर। जनपद के सिविल लाइन क्षेत्र निवासी एक परिवार कथित रूप से पुलिस उत्पीड़न से परेशान होकर राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख के आवास के बाहर अनशन पर बैठ गया।

क्षेत्र के बाबा दीप सिंह नगर निवासी गुरमेल सिंह की मांग है कि पुलिस ने उसके परिवार पर फर्जी मुकदमे लगा दिये है जिसकी जांच की जानी चाहिए। उसका आरोप है कि मुकदमे फर्जी तौर से विरोधियों के साथ पुलिस ने साठगांठ करके आयद कर दिए हैं।

पीड़ित का कहना है कि मुकदमों की आड़ में पुलिस बहुत परेशान करती है और उसे जेल भी भेज चुकी है। पुलिसिया उत्पीड़न अभी बदस्तूर जारी है। उसका कहना है कि वह मुख्यमंत्री के जनता दरबार में हाजिर होकर गुहार लगा चुका है। राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख से भी कई बार गुहार लगा चुका है, बावजूद इसके कोई हल नहीं निकला। पुलिसिया अत्याचार लगातार जारी है।



epmty
epmty
Top