राजपत्रित अधिकारियों के हुए तबादले- धर्मेन्द्र को मिला अतिरिक्त प्रभार

राजपत्रित अधिकारियों के हुए तबादले- धर्मेन्द्र को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। सूबे की राजधानी लखनऊ कमिश्नरेट में कानून व्यवस्था को मद्देनजर राजपत्रित अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है।

शनिवार को राजपत्रित अधिकारियों के तबादले करते हुए मनीषा सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी से अपर पुलिस उपायुक्त मध्य, शंशाक सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय (अतिरिक्त प्रभार अपर पुलिस उपायुक्त, अपराध /यूपी-112) से अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी, प्रकाश चन्द्र अग्रवाल को सहायक पुलिस आयुक्त यातायात से सहायक पुलिस आयुक्त कैसरबाग और धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी को सहायक पुलिस आयुक्त से सहायक पुलिस आयुक्त, लेखा के साथ सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

epmty
epmty
Top