टिकैत परिवार को दिल्ली से दी गई थी धमकी- आरोपी किया अरेस्ट

टिकैत परिवार को दिल्ली से दी गई थी धमकी- आरोपी किया अरेस्ट

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत को धमकी देने वाले को पुलिस द्वारा भागदौड़ करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। देश की राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया आरोपी मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है। टिकैत परिवार को बम से उड़ाने की धमकी निराधार पाई गई है। आरोपी ने केवल फोन काल के दौरान गौरव टिकैत के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए केवल जुबानी जमा खर्च किया था।

शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन की अगुवाई में जनपद की थाना भौंरा कलां पुलिस द्वारा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत को धमकी देने वाले आरोपी को भागदौड़ करते हुए देश की राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

मौजूदा समय में देश की राजधानी दिल्ली के मकान नंबर 23a महेश गार्डन, नई अनाज मंडी, गोदाम वाली गली बाबा हरिदास नगर, थाना नजफगढ़ दिल्ली में रह रहा विशाल पुत्र देवा सिंह मूल रूप से ग्राम धनाना, थाना कथूरा सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है। मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन करने वाला विशाल शराब पीने का आदी है और उसने जस्ट डायल के माध्यम से गौरव टिकैत का मोबाइल नंबर हासिल किया था और शराब के नशे में टल्ली होकर उसने चौधरी गौरव टिकैत के मोबाइल पर कॉल करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में टिकैत परिवार को बम से उड़ाने तथा जान से मारने की योजना निराधार पाई गई है। पुलिस ने पंजीकृत अभियोग के अंतर्गत आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही आरंभ कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, कांस्टेबल संदीप डांगूर और कांस्टेबल रवि की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पीठ थपथपाई है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन द्वारा मेट्रो सिटी मेरठ में किसान मजदूर महापंचायत आयोजित कर इस मामले पर गहरा रोष जताते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग उठाई थी।

epmty
epmty
Top