शराब माफिया पर कसा शिकंजाः 1 करोड़ की सम्पत्ति जब्त

शराब माफिया पर कसा शिकंजाः 1 करोड़ की सम्पत्ति जब्त

फिरोजाबाद। नशे का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध पुलिस का सख्त अभियान शुरू हो चुका है। आज इसी के तहत शराब माफिया की लगभग एक करोड़ रुपये की सम्पत्ति को पुलिस-प्रशासन ने जब्त कर लिया है। एसएसपी अजय कुमार पांडेय के निर्देशन में हुई इस बड़ी कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।


जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव शेखपुरा में तीन माह पूर्व जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में शराब माफिया सुखवीर सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कई आरोपियों को जेल भेज दिया था और अपना शिकंजा कड़ा कर दिया था। इसी क्रम में शराब माफिया सुखवीर सिंह यादव पुत्र फेरू सिंह यादव निवासी बिदरखा थाना शिकोहाबाद की सम्पत्ति को चिह्नित किया था। आज पुलिस ने उक्त सम्पत्ति को जिसमें 3 बड़े प्लाॅट और 3 वाहन शामिल है, को जब्त कर लिया है। जब्त की गई सम्पत्ति की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

epmty
epmty
Top