तीन तस्कर गिरफ्तार- 60 लाख की अफीम बरामद

तीन तस्कर गिरफ्तार- 60 लाख की अफीम बरामद
  • whatsapp
  • Telegram

शाहजहाॅपुर। उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर पुलिस ने कटरा इलाके से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार उनके कब्जे से दो किलो अफीम बरामद की,जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रूपये आंकी गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार रात कटरा पुलिस ने सूचना के आधार पर बैंगूल नदी का पुल ग्राम कंकलिया के पास से तीन तस्करों विजय ,रिंकू उर्फ सुशील और सुन्दरलाल को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से लगभग 60 लाख रूपये कीमत की 02 किलो अफीम बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर आरोपियों को आज जेल भेज दिया।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top