वृद्ध महिला सहित तीन लोगों ने की आत्महत्या

वृद्ध महिला सहित तीन लोगों ने की आत्महत्या
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

सूरत। गुजरात में सूरत शहर के तीन अलग-अलग क्षेत्रों में एक वृद्ध महिला सहित तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि खटोदरा क्षेत्र के महावीर नगर 15/5 निवासी चंपाबेन पटेल (65) ने गायत्री माता के मंदिर में जहरीला पदार्थ पी लिया। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

एक अन्य घटना वराछा क्षेत्र में जलवंत टाउनशीप डी/302 निवासी पूजाबेन (34) ने अपने घर में फांसी लगा ली। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

तीसरी घटना में जहांगीरपुरा क्षेत्र के सांई पूजन अपार्टमेंट डी/404 निवासी अरुणराज देवराज (32) ने रामदेव मंदिर के निकट एक कमरे में फांसी लगा ली। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सोमवार देर रात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए है और जांच शुरू कर दी है।

वार्ता

epmty
epmty
Top