सड़क हादसे में तीन की मौत - छह घायल

सड़क हादसे में तीन की मौत - छह घायल

जालंधर। पंजाब के जालंधर में शुक्रवार की सुबह एक कार का टायर फट जाने से हुई दुर्घटना में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

पुलिस अनुसार सुबह जालंधर में विधिपुर फाटक के पास आनदपुर साहिब से बाबा बकाला जा रही एक पिकअप गाड़ी का टायर फटने से बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार कार में नौ लोग सवार थे। हादसे में तीन लोगों को मौके पर मौत हो गई और छह लोगों को जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। मृतक बाबा बकाला के बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मकसूदां थाना पुलिस का कहना है कि घायलों को अभी होश नहीं आया है। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार सवारों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जिसके बाद उनके परिजनों को घटना की सूचना दी जाएगी।

वार्ता

epmty
epmty
Top