मिलावटी अफीम एवं डोडा पोस्त के साथ तीन गिरफ्तार

मिलावटी अफीम एवं डोडा पोस्त के साथ तीन गिरफ्तार

बारां। राजस्थान में बारां जिले के छीपाबड़ौद क्षेत्र में पीथपुर की घाटी में मिलावटी अफीम एवं डोडा पोस्त के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक बारां विनीत कुमार बंसल ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों गांजा, स्मैंक, अफीम, डोडा चूरा आदि की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाये गये अभियान में थानाधिकारी छीपाबड़ौद रामस्वरुप मीणा ने अपने थाना क्षेत्र में हरियाणा निवासी संदीप एवं सतपाल सिंह के कब्जे से 35 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद कर गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया। उक्त प्रकरण का अनुसंधान रविन्द्र सिंह थानाधिका थाना हरनावदाशाहजी को सुपुर्द किया गया।

आरोपी संदीप एवं सतपाल सिंह ने अनुसंधान के दौरान बताया कि डोडा चूरा हंसराज मीणा निवासी मानपुरा से खरीद कर लाये हैं। इसके बाद हंसराज मीणा के मकान पर दबिश देकर उसके मकान में छह किलोग्राम डोडा पोस्त, 25 किलोग्राम अफीम जैसा मिलावटी पदार्थ के 49 पैकेट, चार प्लास्टिक की कैन जिनमें 20-20 किलोग्राम गोंद जैसा गाढा पदार्थ, तीन-तीन किलोग्राम ब्राउन एवं सफेद पाउडर, साबुत गोंद, काला रंग, मिलावटी अफीम जैसा पदार्थ पैक करने की थैलिया एवं इलेक्ट्रोनिक कांटा बरामद किया गया। हंसराज ने पुलिस को बताया कि वह अफीम जैसा काला गाढ़ा पदार्थ बनाने के लिये वह ग्लुकोज, चोकलेट में काम आने वाला गोंद, मक्के का सफेद पाउडर, गुड, शक्कर आदि पदार्थ को कढाई में गलाकर उसका घोल तैयार कर घोल को गर्म कर उसमें काला रंग डालकर अफीम जैसा गाढ़ा पदार्थ तैयार करता है। जिसको अफीम का टांका कहते है। यह असली अफीम जैसा ही प्रतीत होता है जिसे अफीम काश्तकार आसानी से अफीम में मिलाकर बेचते है। पुलिस ने हंसराज मीणा को भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।



epmty
epmty
Top