युवक ने नशे की हालत में बुजुर्ग विधवा महिला की गला दबाकर हत्या की

युवक ने नशे की हालत में बुजुर्ग विधवा महिला की गला दबाकर हत्या की

श्रीगंगानगर। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पीलीबंगा थाना क्षेत्र के दुलमाना गांव में 60 वर्षीय एक बुजुर्ग विधवा महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने हत्या के बाद में महिला की लाश से दुष्कर्म भी कया।




थाना प्रभारी इंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित युवक सुरेंद्र उर्फ मांडिया (20) को हिरासत में ले लिया गया है।उसकी मानसिक हालत कुछ ठीक नहीं लग रही। उसका मनोविश्लेषण करवाया जा रहा है। सुरेंद्र उर्फ मांडिया के विरुद्ध मृतक महिला गुड्डी उर्फ सुनीता (60) के देवर बनवारी लाल द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर हत्या दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक सुनीता ने उसे घर आकर बताया कि कुछ देर पहले सुरेंद्र गलत नियत से घर में घुस आया था। छेड़खानी करने लगा तो उसने डांट कर भगा दिया। जाते हुए सुरेंद्र उसका मोबाइल फोन उठा ले गया। सुनीता ने देवर से कहा कि वह उसे मोबाइल फोन दिलाए। बनवारीलाल के मुताबिक उसने भाभी सुनीता से कहा कि वह रात को उसके यहां ही सो जाए। सुबह सुरेंद्र से मोबाइल फोन ले आएंगे लेकिन घर में पशु होने के कारण सुनीता वापस अपने घर सोने चली गई।

रात लगभग एक बजे पड़ोसी राजा राम ने आकर बताया कि उसकी भाभी की लाश घर में पड़ी है। इस पर वह कुछ लोगों को लेकर भाभी के घर गया तो वह मृत पड़ी थी। आसपास के लोगों ने कुछ देर पहले सुरेंद्र को इस घर से संदिग्ध अवस्था में निकलते हुए देखा था। बनवारीलाल ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि सुरेंद्र ने गला दबाकर हत्या करने के बाद सुनीता से दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र को हिरासत में ले लिया गया है। वह मजदूरी करता है। नशा करने का भी आदी है। उसकी मनोदशा भी कुछ ठीक नहीं लग रही।

वार्ता

epmty
epmty
Top