लड़कियों में वर्चस्व की जंग- सरेआम बरसाए लात घूंसे थप्पड़ और नोंचे..

लड़कियों में वर्चस्व की जंग- सरेआम बरसाए लात घूंसे थप्पड़ और नोंचे..

गोरखपुर। लड़कियों के बीच चल रही वर्चस्व की जंग के अंतर्गत दो गुटों की लड़कियों के बीच जमकर लड़ाई हुई। इस दौरान अपना प्रभुत्व दिखाने के लिए एक दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसाए गए। बाल सबसे बड़ा हथियार बने, जिन्हें निशाना बनाते हुए एक दूसरे को काबू में करने की कोशिश की गई।

दरअसल शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लड़कियों की वर्चस्व की जंग का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसे महानगर के गोलघर स्थित गोरखपुर विकास प्राधिकरण के टावर का होना बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में लड़कियों के दो गुटों के बीच वर्चस्व की जंग के चलते आपस में जमकर मारपीट हो रही है। इस दौरान अपने विरोधी पर काबू पाने के लिए लड़कियों द्वारा एक दूसरे के बाल पकड़कर उसके ऊपर लात घूंसे थप्पड़ की बौछार की जा रही है।

काफी समय तक चली लड़ाई मारधाड़ से भरपूर इस फिल्म का मौके पर जमा हुई भीड़ ने मजा लिया, क्योंकि लड़कियों से जुड़ा हुआ मामला होने की वजह से किसी ने भी हस्तक्षेप करना गवारा नहीं समझा। क्योंकि सभी को बाद में पुलिस के झमेले में पढ़ने का डर सता रहा था। काफी देर की मारधाड़ के बाद दोनों लड़कियां एक दूसरे को धमकाते हुए वहां से चली गई। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर लोग अपने कमेंट करते हुए एक दूसरे के पास शेयर कर रहे हैं।

epmty
epmty
Top