फरार हुए सपा नेता की वजह से दामाद को देखनी पड़ी जेल

फरार हुए सपा नेता की वजह से दामाद को देखनी पड़ी जेल

मुरादाबाद। नगर निगम का बकाया जमा नहीं करने पर मकान को सील किए जाने के बाद अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। सपा नेता के दामाद को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया है। जबकि धमकी देने का आरोपी सपा नेता अभी फरार बताया जा रहा है।

सोमवार को पुलिस ने अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी सपा नेता युसूफ मलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा सपा नेता के दामाद डेनिल जिसके मकान को सील किए जाने को लेकर सारा विवाद खड़ा हुआ है, उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उधर अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी सपा नेता युसूफ मलिक अभी फरार बताया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने 2 दिन पहले आरोप लगाया था कि सपा नेता युसूफ मलिक ने उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी देते हुए उनके साथ बुरी तरह से अभद्रता की है। नगर निगम ने 2400000 रुपए के टैक्स के बकाए के चलते सपा नेता के दामाद डेनिल के मकान को सील किया था। इसी से गुस्साए सपा नेता ने अपर नगर आयुक्त को फोन करके मकान की सील खोलने को कहा था।

पुलिस अब फरार हुए युसूफ मलिक की तलाश में ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई कर रही है। सपा नेता के खिलाफ नगर निगम की ओर से दो मुकदमे दर्ज कराए गए थे, एक मुकदमा अपर नगर आयुक्त की ओर से सिविल लाइन थाने में धमकी देने का दर्ज कराया गया था। जबकि कटघर थाने में दर्ज कराए गए दूसरे मुकदमे में नगर निगम की ओर से सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया था फरार हुआ सपा नेता युसूफ मलिक पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां का करीबी बताया जाता है

epmty
epmty
Top