तस्करों की नही गल रही दाल-पुलिस पड रही भारी- तीन गिरफ्तार

तस्करों की नही गल रही दाल-पुलिस पड रही भारी- तीन गिरफ्तार

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर की अगुवाई में शराब तस्करों के खिलाफ अपना शिकंजा कस रही थाना सरसावा पुलिस ने एक बार फिर से शराब तस्करों पर कार्यवाही करते हुए तीन शातिर तस्करों को 5 दर्जन से भी अधिक हरियाणा मार्का शराब के साथ गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से बाइक भी बरामद की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर की अगुवाई में पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया जा रहा है। शराब तस्करों की धरपकड़ के लिए सतर्कता बरत रही थाना सरसावा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बताए गए स्थान पर दबिश देते हुए थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक नरेश भाटी की अगुवाई में राहुल पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी ग्राम सादीपुर थाना सदर जिला यमुनानगर हरियाणा तथा रोहित पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम सादीपुर थाना सदर जिला यमुनानगर हरियाणा को बाइक पर जाते समय रोक लिया। पूछताछ किए जाने पर दोनों शराब तस्कर पुलिस को बाइक के कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस ने जब बाइक पर लदे सामान की छानबीन की तो उसके ऊपर 48 बोतल हरियाणा मार्का देसी शराब लदी हुई थी। पुलिस ने तुरंत ही दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई, जहां दोनों के विरुद्ध लिखा पढ़ी की गई। इसके अलावा उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ दिनेश पुत्र जगदीश निवासी ग्राम किशनपुरा थाना सरसावा जिला सहारनपुर को 12 बोतल देसी शराब हरियाणा मार्का के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक चाकू भी बरामद हुआ। पुलिस ने लिखा पढ़ी करने के बाद आज तीनों शराब तस्करों को न्यायालय के सम्मुख पेश किया जहां से न्यायालय द्वारा तीनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है।

तस्करों को गिरफ्तार करने वाली अलग-अलग टीमों में उप निरीक्षक नरेश भाटी एवं जितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज शर्मा, कांस्टेबल देवेंद्र कुमार, उमेश कुमार एवं सरल प्रताप सिंह शामिल रहे।

epmty
epmty
Top