गैस गीजर के धमाके से उड़ी मकान की छत- पति पत्नी व बेटी दबे

गैस गीजर के धमाके से उड़ी मकान की छत- पति पत्नी व बेटी दबे

आगरा। गर्म पानी में नहाने के लिए परिवार की और से चलाया गया गैस गीजर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके की चपेट में आकर मकान की छत उड़ गई। जिसके मलबे में पति पत्नी और उनकी बेटी दब गए। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे परिजनों व आसपास के लोगों ने तीनों को मलबे से निकालकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गंभीर होना बताई जा रही है।

रविवार को थाना शाहगंज क्षेत्र की खेरिया नीड कमाल का दरगाह क्षेत्र में रहने वाले करीम की पत्नी गजाला ने जल्दी उठ कर परिजनों के नहाने के लिए गरम पानी करने हेतु गैस गीजर को चालू कर दिया था। इसके बाद रसोई घर में पहुंची गजाला परिवार के लोगों के लिए चाय बनाने लगी। इसी दौरान घर में जोरदार धमाका हुआ। इससे पहले कोई धमाके के संबंध में कुछ समझ पाता, उससे पहले ही मकान की छत उड़कर मलबे में तब्दील हो गई।

छत के मलबे में गजाला समेत बगल के कमरे में सो रहा उसका पति करीब और बेटी साफिया दब गए। धमाका इतना जोरदार था कि काफी दूर तक के मकान हिल गए। धमाके की आवाज को सुनकर पड़ोस में रहने वाले परिजन वह अन्य लोग करीम के घर पहुंच गए। परिजनों ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से जैसे-तैसे तीनों को मलबे से बाहर निकाल कर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गजाला की हालत गंभीर होना बताई जा रही है।

epmty
epmty
Top