जान देने पर उतारू युवक के पीआरवी ने बचाये प्राण

जान देने पर उतारू युवक के पीआरवी ने बचाये प्राण
  • whatsapp
  • Telegram

मुजफ्फरनगर। परिवारजनों के साथ में लड़ाई झगड़े के बाद अपनी जान देने के लिए घर से निकलकर भागे युवक के पीआरवी ने सक्रिय होते हुए प्राण बचा लिये। जिससे युवक के घर से निकल जाने के बाद बुरी तरह से चिंतित हुए परिवारजनों के मुखों के ऊपर दोबारा से मुस्कान लौट आई है। युवक के वापस लौटने से खुश हुए परिवारजनों ने पीआरवी जवानों को रह-रहकर दिल से दुआएं दी। गांव वालों ने भी पीआरवी जवानों की प्रशंसा करते हुए उनका दिल से शुक्रिया अदा किया है।

दरअसल भोपा थाना क्षेत्र के बसेड़ा बस अड्डे से एक युवक के गुम होने की सूचना देर रात डायल-112 के माध्यम से पीआरवी 2232 को मिली। फोन करने वाले व्यक्ति ने पीआरवी जवानों को बताया कि उनका भाई रवि परिवारजनों के साथ लड़ाई झगड़ा करने के बाद घर से आत्महत्या करने के लिए जाने की बात कहकर गया है। फोन करने वाले व्यक्ति ने पीआरवी कर्मियों को घर से निकलकर आत्महत्या के इरादे से गए युवक का हुलिया आदि बताया। तमाम जानकारी हासिल करने के बाद पीआरवी 2232 तुरंत ही सक्रिय हो गई। काफी देर की भागदौड़ के बाद पीआरवी कर्मियों ने आत्महत्या करने के इरादे से घर से निकले युवक को खोजबीन करते हुए ढूंढ निकाला। भोपा पुलिस और पीआरवी कर्मियों ने दबोचे गए रवि को काफी देर तक समझाया और उसके साथ सख्ती का भी सहारा लिया। काफी देर समझाने के बाद युवक का गुस्सा ठंडा हो गया। इसके बाद पीआरवी कर्मियों ने युवक के परिजनों से संपर्क करते हुए उन्हें मौके पर बुलाया। पुलिस ने युवक को कड़ी हिदायत देने के बाद परिवारजनों के हाथों सौंप दिया। पीआरवी 2232 की तत्परता और सूझबूझ से युवक की जान बच गई। परिवारजनों ने रह-रहकर पीआरवी जवानों का शुक्रिया अदा किया और युवक को लेकर घर चले गए। उधर ग्रामीणों ने भी पीआरवी जवानों के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उन्हें हृदय से दुआएं दी है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top