पुलिस की आंख में धूल झोंककर अस्पताल से कैदी हुआ फरार- अब पुलिस..

पुलिस की आंख में धूल झोंककर अस्पताल से कैदी हुआ फरार- अब पुलिस..

करनाल। अदालत से 5 साल की सजा पाया कैदी अस्पताल से इलाज के दौरान 4-4 पुलिसकर्मियों की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया है। पुलिस घंटों की दौड़ धूप के बावजूद अभी तक कैदी को तलाश नहीं कर पाई है। कई घंटे बीत जाने के बाद भी ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने आला अफसरों को इसकी जानकारी देना उचित नहीं समझा है।

बुधवार को हरियाणा के करनाल स्थित कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया कैदी सन्नी सुरक्षा में लगे पुलिस के चार चार जवानों की आंखों में धूल झोंककर फरार होने में कामयाब हो गया है। पुलिस कर्मियों की आंखों में धूल झोंककर फरार हुए कैदी ने 13 फरवरी को जिला जेल में बंद रहने के दौरान अपने कपड़ों का फंदा बनाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।

पुलिस कर्मचारियों ने आत्महत्या करते समय कैदी सनी उर्फ गोगा को देख लिया था। इसके बाद रामनगर थाने में पुलिस ने कैदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया था। कैदी की फरारी के कई घंटों की दौड़-धूप के बाद जब पुलिस अफसरों को मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने कैदी के कमरे की जांच की। पुलिस को अब अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों का सहारा रह गया है। मेडिकल कॉलेज के अलावा भी पुलिस अन्य स्थानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर फरार हुए कैदी को दबोच ने के प्रयासों में लगी हुई है।

epmty
epmty
Top