प्रिंसिपल ने छात्रा से की छेडछाड़- थाने पहुंची मां- अब हुआ फरार

प्रिंसिपल ने छात्रा से की छेडछाड़- थाने पहुंची मां- अब हुआ फरार

देवरिया। जनपद के थाना लार इलाके पर छात्रा से छेडछाड करने के आरोप में स्कूल के प्रधानाध्यापक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यूपी के जनपद देविरया के थाना लार इलाके के पड़ने वाले प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 5 की छात्रा की मां ने थाने पहुंचकर प्रधानाध्यपक के विरूद्ध तहरीर दी है। पांचवी की छात्रा के मां ने आरोपी प्रधानाध्यापक अमित कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार सिंह निवासी बरडीहा दलपत थाना लार पर छेडखानी का आरोप लगाया है। महिला थानाध्यक्ष की जांच में आरोप सही पाये जाने पर अभियोग दर्ज किया गया है। मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो, छेडखानी और एससी/एसटी का अभियोग दर्ज किया है। आरोपी प्रधानाध्यापक फरार चल रहा है, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

epmty
epmty
Top