प्रधानपति ने लगाई चौपाल -छेड़छाड़ के आरोपी को पांच जूतों की सजा पर बवाल

प्रधानपति ने लगाई चौपाल -छेड़छाड़ के आरोपी को पांच जूतों की सजा पर बवाल

बुलंदशहर। छतारी थाना क्षेत्र के गांव में नवनिर्वाचित महिला प्रधान के पति की मौजूदगी में लगाई गई पंचायत में महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को पांच जूते मारने की सजा पर दोनों पक्षों में बवाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधानपति और पूर्व प्रधानपति समेत 37 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए प्रधानपति सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जनपद बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के गांव में नवनियुक्त प्रधान के घर के समीत एक दलित महिला से छेडछाड के मामले के विवाद के निपटारे को लेकर पंचायत चल रही थी। पंचायत में छेडछाड के आरोपी दूसरे पक्ष के दबंग लड़के को पंचों द्वारा एकराय होकर 5 जूते मारने का तुगलकी फरमान सुनाया गया। इस फैसले पर आरोपी युवक पक्ष के लोग बिगड़ गये। जिसके चलते दोनों में पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट का दौर शुरू हुआ। इस दौरान दोनों तरफ से एक दूसरे के ऊपर जमकर पथराव किया गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। गांव में मारपीट और पथराव हाने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करने का प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद जिला मुख्यालय पर सूचना देकर अतिरिक्त फोर्स बुलवाया गया। जिसके चलते सीओ पहासू वंदना शर्मा पहासू और नरोरा की पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंची। महिला से हुई छेड़छाड़ के मामले में एसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि महिला के मामले में पंचायत में आरोपी को जूते मारने की बात की जानकारी मिली है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में 37 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए प्रधान पति समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दबिशें दे रही है।

epmty
epmty
Top