थानेदार ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश-बोले जरूर लगाये पौधे

थानेदार ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश-बोले जरूर लगाये पौधे

शाहपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने अपने अधीनस्थों के साथ मिलकर थाना परिसर में वृक्षारोपण करते हुए आम जनमानस को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है।

रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश यादव एवं हरसौली चौकी इंचार्ज सत्यवीर सिंह अत्री व अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ थाना परिसर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया। इस दौरान विभिन्न प्रजाति के छाया एवं फलदार पौधे थाना परिसर में रोपे गए।



पौधारोपण करने के बाद थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने कहा कि वृक्षारोपण जहां हमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं। वही पौधे और वृक्ष हमारे घर और आसपास के इलाके की सुंदरता में भी अच्छा खासा इजाफा करते हैं। उन्होंने कहा है कि मौजूदा भागदौड़ के युग में इंसान को पर्यावरण संरक्षण की चिंता नहीं रह गई है। जिसके चलते धरती पर वृक्षों की संख्या लगातार कम होती जा रही है जिससे इंसान की जिंदगी यानी सांसे भी कम हो रही हैं। उन्होंने कहा है कि इंसान की जिंदगी के लिए साफ और स्वच्छ पर्यावरण जरूरी है। जिसे वृक्षारोपण के माध्यम से ही साफ और स्वच्छ रखा जा सकता है।

उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिये आम जनमानस से जीवन में एक पौधा अवश्य लगाकर बड़े होने तक उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस मौके पर थाने का समूचा स्टाफ मौजूद रहा।

epmty
epmty
Top