लूटपाट के लिए बंदर छोड़ने वालों को पुलिस ने कर दिया अंदर

लूटपाट के लिए बंदर छोड़ने वालों को पुलिस ने कर दिया अंदर

नई दिल्ली। बंदरों के जरिए खेल तमाशा दिखाकर पैसा कमाने के अलावा लोगों ने अब बंदरों का इस्तेमाल लूटपाट के मामलों में भी करना शुरू कर दिया है। बंदरों के माध्यम से लूटपाट किए जाने की शिकायत मिलने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया है।

दरअसल तो व्यक्ति बीती 2 मार्च को अपने काम धंधे के सिलसिले में सड़क से होते हुए जा रहे थे। इसी दौरान रास्तें में सडक किनारे बैठे 2 लोगों ने एक व्यक्ति पर बंदरों को छोड़ दिया। बंदरों के इस हमले से वह बुरी तरह से घबरा गया। इस दौरान बंदर छोड़ने वाले दोनों लोगों ने उक्त व्यक्ति से 6000 रूपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए। लूटपाट का शिकार हुए व्यक्ति ने थाने पहुंचकर समूचे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए पुलिस से इस मामले की शिकायत की। जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने हरकत में आते हुए बंदर छोड़कर लूटपाट करने वाले गिरोह के सदस्यों पर निगाह रखनी शुरू कर दी।

इस दौरान पता चला कि राजधानी दिल्ली में कुछ दिनों से लूट और झपटमारी करने वाला ऐसा गिरोह सक्रिय है जो लोगों को लूटने के लिए उनके ऊपर बंदरों को छोड़ देता है और फिर उनसे रुपए और अन्य कीमती सामान लूट कर फरार हो जाता था। कई दिनों की तहकीकात और निगरानी किए जाने के बाद शुक्रवार को पुलिस को उस समय कामयाबी मिल गई जब बंदर छोड़कर लोगों से लूटपाट का काम कर रहे दो लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से मिले बंदर वन्यजीव एसओएस केंद्र को सौंप दिए हैं। जबकि हत्थे चढ़े दोनों आरोपियों से पूछताछ कर समूचे गैंग का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।



epmty
epmty
Top