गश्त के दौरान बदमाशों ने सिपाही को मारी गोली- रेफर

गश्त के दौरान बदमाशों ने सिपाही को मारी गोली- रेफर

लखनऊ। रात में गश्त कर रहे पुलिस कांस्टेबल को बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जनपद के थाना मैगलगंज इलाके में कांस्टेबल अनिल चौहान रात में गश्त पर थे। इसी बीच बदमाशों ने कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह पर गोली चला दी। गोली लगने से कांस्टेबल अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना के बाद तत्काल मैगलगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सिपाही की हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद लखीमपुर खीरी के पुलिस कप्तान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बारीकी से घटनास्थल की पड़ताल भी की।

Next Story
epmty
epmty
Top