मंगेतर के सामने लड़की से छेड़छाड़ करने वाला एनकाउंटर में लंगडा

मंगेतर के सामने लड़की से छेड़छाड़ करने वाला एनकाउंटर में लंगडा

प्रयागराज। मंगेतर से मिलने आई लड़की के साथ छेड़छाड़ करने और उसका वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान लंगड़ा कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम पर की गई फायरिंग की जवाबी कार्यवाही में आरोपी के पैर में जैसे ही गोली लगी वैसे ही वह जमीन पर गिर पड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रयागराज के मऊआइमा में दो दिन पहले मंगेतर से मुलाकात करने के लिए पहुंची लड़की को बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने दबोच लिया था। इस दौरान एक युवक वीडियो बनाने में लग गया और दो युवक मंगेतर से मिलने आई लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगे। दोनों ने खुद के होने वाले पति पत्नी होने की दुहाई दी लेकिन दबंगों ने उन दोनों की कोई बात नहीं सुनी। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके चलते एसएसपी ने पुलिस को तीनों आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के निर्देश दिये। पुलिस ने वायरल हुए वीडियों के माध्यम से तीनों की पहचान की और उनके मकानों पर दबिश दी।

शुक्रवार को दिन में पुलिस आरोपियों के घर बुलडोजर लेकर पहुंची तो उसके कुछ देर बाद ही एक आरोपी माशूक पुत्र मसीक ने थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। दूसरे आरोपी जिकरिया पुत्र कयूम ने भी देर शाम थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। देर रात तीसरे आरोपी के पुत्र राजीउददीन की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम पर जब आरोपी ने फायरिंग की तो जवाबी कार्यवाही में आरोपी के पैर में पुलिस की गोली लग गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। घायल अवस्था में होने की वजह से उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

epmty
epmty
Top