अवैध फैक्ट्री में बना रहे थे मौत का सामान-पुलिस ने कर लिये गिरफ्तार

अवैध फैक्ट्री में बना रहे थे मौत का सामान-पुलिस ने कर लिये गिरफ्तार

सहारनपुर। सामान्य विधानसभा निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराने के अभियान में जुटी पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए मौत का सामान बनाने का कारखाना बरामद किया है। पुलिस ने तमंचा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र और उन्हें बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर की अगुवाई में जनपद पुलिस सामान्य विधानसभा निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपराधियों के खिलाफ जोरदार अभियान चला रही है। सोमवार को जनपद सहारनपुर की थाना देवबंद पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक देवबंद के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर कुटेसरा नहर पटरी से अंबेहटा शेखा जाने वाले रास्ते पर सिंचाई विभाग के खंडहर नुमा बंगले में अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री चलाते हुए उम्मीद पुत्र सलामू निवासी ग्राम जौला थाना बुढ़ाना मुजफ्फरनगर और संदीप उर्फ सोनू पुत्र जनेश्वर नि0 ग्राम बलवाखेडी थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर को 04 अवैध तमंचे 315 बोर, 02 अवैध तमंचा 12 बोर, 16 अद्वबने तमचे,व बन्दूक, 80 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 9 नाल लोहा बडी, व 3 छोटी, 10 स्प्रिंग, 01 ड्रिल मशीन, 01 गलेन्डर मशीन ,01 वेल्डिंग मशीन 02 सिकन्जे तथा अन्य तमंचा बनाने के छोटे-बड़े उपकरण सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना देवबन्द पर मु0अ0सं0 70/2022 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। तमंचा फैक्ट्री को बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 धीरसिंह थाना देवबन्द, सहारनपुर, उ0नि0 नरेन्द्र सिह थाना देवबन्द, सहारनपुर, है0का0 अशोक कुमार थाना देवबन्द, सहारनपुर, है0का0 राहुल त्यागी थाना देवबन्द, सहारनपुर।-का0 362 रवि सोम थाना देवबन्द, सहारनपुर, कां0 अक्षय तोमर थाना देवबन्द, सहारनपुर, कां0 सचिन कुमार थाना देवबन्द, सहारनपुर, कां0 कपिल कुमार थाना देवबन्द, सहारनपुर, कां0 सूरज कुमार थाना देवबन्द, सहारनपुर मुख्यरूप से शामिल रहे।

epmty
epmty
Top