कर्ज में दबे दंपत्ति ने लगाया मौत को गले- पत्नी के बाद पति ने किया...

कर्ज में दबे दंपत्ति ने लगाया मौत को गले- पत्नी के बाद पति ने किया...

इटावा। लाखों रुपए के कर्ज के बोझ तले दंपत्ति ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया है। मां बेटे में कर्ज को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी ने खुद को फांसी लगा ली। बचाने गए युवक ने फांसी के फंदे पर झूल रही पत्नी को नीचे उतारा लेकिन वह बच नहीं सकी। इसी से आहत होकर युवक भी फांसी के फंदे पर झूल गया है। दोहरी मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है।

रविवार को भरथना थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय राजू शाक्य और उसकी 32 वर्षीय पत्नी शिखा ने कर्ज से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया है। सिर पर चढे कर्ज को लेकर ही राजू शाक्य का अपनी मां के साथ विवाद हुआ था।

मां की ओर से कहे गये अपशब्द से आहत हुई पत्नी फांसी के फंदे पर जाकर झूल गई। राजू ने फांसी के फंदे पर झूल रही अपनी पत्नी को नीचे उतारा लेकिन उस समय तक उसकी मौत हो गई थी। पत्नी की जान चली जाने से आहत हुए राजू ने भी फांसी का फंदा अपने गले में डाला और वह उसके ऊपर झूल गया। दोहरी मौत की जानकारी मिलते ही गांव में पहुंची पुलिस ने दंपति के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। एक साथ दो मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

epmty
epmty
Top