पेड से टकराकर पलटी बस, लगभग बीस यात्री घायल- मची अफरा तफरी

पेड से टकराकर पलटी बस, लगभग बीस यात्री घायल- मची अफरा तफरी

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के रेहटी थाना क्षेत्र के होलीपुरा के समीप आज सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गयी। दुर्घटना में बस सवार लगभग बीस यात्री घायल हो गए, जिनमें छह से सात लोगों की हालत गंभीर बतायी गयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार श्योपुर से सीहोर जिले के नसरुल्लागंज जा रही निजी यात्री बस सुबह बुधनी और सलकनपुर के बीच होलीपुरा के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और उसके बाद पलट गयी। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। इनमें लगभग बीस यात्री घायल हो गए, जिनमें छह से सात लोग गंभीर हैं। सभी घायलों को बुधनी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

epmty
epmty
Top