मतदान के दौरान आतंकी हमला, 5 पुलिसकर्मियों की मौत, 2 घायल

मतदान के दौरान आतंकी हमला, 5 पुलिसकर्मियों की मौत, 2 घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए गुरुवार को हो रहे मतदान के बीच उत्तर पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में पुलिसकर्मियों के वाहन पर हुए हमले में पांच कर्मियों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये।

प्रांत के आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10:55 बजे हुई, जहां पुलिस का वाहन एक शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण से टकरा गया। सूत्रों ने बताया कि विस्फोट के बाद पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी भी की गयी। पुलिसकर्मी चुनाव के दिन अपनी नियमित गश्त पर थे।

अधिकारियों ने बताया कि हमले में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनमें से पांच ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। अब तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। जांच के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है। इससे पहले देश के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत के कोहलू जिले में हुए एक हमले में आम चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार के भाई समेत चार लोग घायल हो गये थे।

epmty
epmty
Top