किशोर ने किया मासूम के साथ बलात्कार

किशोर ने किया मासूम के साथ बलात्कार

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के खन्ना क्षेत्र में नौ साल की एक बालिका के साथ बलात्कार किये जाने की घटना प्रकाश में आयी है।

पुलिस उप अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि खन्ना गांव में घटी इस वारदात को 13 साल के एक किशोर ने अंजाम दिया। आरोपी किशोर के पिता बालिका के घर मजदूरी करता था। जिसके चलते उक्त किशोर का बालिका के घर आना जाना था। वे एक दूसरे के साथ खेलते रहते थे। रोज की तरह कल दोपहर भी किशोर बालिका के घर गया था। खेलते हुए वह बालिका को पास में ही खंडहर पड़े एक मकान में ले गया जहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका के खून से लथपथ हो जाने और चीखने चिल्लाने पर किशोर तब उसे छोड़ कर भाग गया।

उन्होने बताया कि बालिका की चीखें सुन परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी हालत देख हक्का बक्का रह गए। बालिका का तत्काल उपचार कराया गया। मामले में किशोर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने देर शाम उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने आरोपी किशोर को चित्रकूट के बाल संरक्षण ग्रह भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

epmty
epmty
Top