खनोरी बॉर्डर जा रहे किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले- किया लाठी चार्ज

खनोरी बॉर्डर जा रहे किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले- किया लाठी चार्ज

हिसार। खेड़ी चौपटा के पक्के मोर्चे पर इकट्ठा हुए किसानों द्वारा खनौरी बॉर्डर की तरफ बढ़ने का प्रयास किए जाने पर पुलिस द्वारा किसानों को रोक दिया गया। इसके बावजूद खनौरी बॉर्डर पर जाने की जिद पर अड़े किसानों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया। किसानों के पत्थरों से पीछे हटती पुलिस ने किसानों को खुद पर हावी होते देखकर आंसू गैस के गोले दागने शुरू कर दिए।

शुक्रवार को हिसार के खेड़ी चौपटा के पक्के मोर्चे पर इकट्ठा हुए किसानों ने दोपहर के बाद अपराहन के समय खनौरी बॉर्डर की तरफ बढ़ने का प्रयास किया। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए सड़क पर दोनों तरफ बैरिकेट्स लगाए हुए हैं। खनोरी बॉर्डर की तरफ बढ़ रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा रास्ते में अपनी गाड़ियां अडा दी गई। पुलिस द्वारा रास्ता रोके जाने पर जब किसान कच्चे रास्ते की ओर से निकलने लगे तो पुलिस ने वहां भी किसानों को रोकने का प्रयास किया।

जिसे लेकर किसानों की पुलिस के साथ जोरदार झड़प हो गई। मामला आगे बढ़ता देख पुलिस ने खनौरी बॉर्डर की तरफ बढ़ रहे किसानों पर लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस का मुकाबला करते हुए किसानों ने भी पुलिस कर्मियों के ऊपर जमकर पत्थरों की बरसात कर दी। जिससे पुलिस पीछे हट गई और पुलिस कर्मी इस दौरान मौके से दौड़ते हुए दिखाई दिए। बाद में किसानों को अपने ऊपर हावी होते हुए देखकर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागने शुरू कर दिए। बाद में पुलिस कर्मियों ने भी किसानों पर पथराव करना शुरू कर दिया। आंसू गैस और पथराव से मौके पर भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

epmty
epmty
Top