अम्बानी के घर के पास मिली संदिग्ध कार- मौके पर पहुंचे DCP

अम्बानी के घर के पास मिली संदिग्ध कार- मौके पर पहुंचे DCP

मुंबई। रिलायंस के अध्यक्ष व देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अम्बानी के घर के पास एक संदिग्ध स्कोर्पियो खड़ी मिली। सूचना पर जब टीम मौके पर पहुंची और स्कार्पियो की जांच की, तो उसमें से जिलेटिन मिला। बताया जाता है कि जिलेटिन का प्रयोग विस्फोटक पदार्थों में किया जाता है।


जानकारी के अनुसार आज रिलायंस के अध्यक्ष व देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अम्बानी के घर के पास एक काले रंग की संदिग्ध स्कार्पियो खड़ी थी। मामले की जानकारी जब पुलिस को मिली, तो पुलिस मौके पर पहुंची और स्कार्पियो की तलाशी ली। बताया जाता है कि तलाशी के दौरान स्कार्पियो से जिलेटिन नामक पदार्थ मिला, जिसका प्रयोग विस्फोटक पदार्थों के साथ किया जाता है। जिलेटिन की बरामदगी के बाद महकमे में हड़कंप मच गया और डीसीपी समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। क्षेत्र की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारी मामले की गहनता से छानबीन कर रहे हैं।

epmty
epmty
Top