सूबे के अगले डीजीपी होंगे सुधीर सक्सेना - 4 मार्च को लेंगे चार्ज

सूबे के अगले डीजीपी होंगे सुधीर सक्सेना - 4 मार्च को लेंगे चार्ज

भोपाल। मध्यप्रदेश के अगले पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुधीर सक्सेना होंगे। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज संवाददाताओं को ये जानकारी दी। वे अभी तक केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर थे। मौजूदा डीजीपी विवेक जौहरी कल चार मार्च को सेवानिवृत हो रहे हैं।

गौरतलब है कि सुधीर सक्सेना का कार्यकाल नवंबर 2024 तक रहेगा और 2023 का विधानसभा चुनाव करवाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी उन पर होगी।

1987 बैच के आईपीएस कैबिनेट सचिवालय, नई दिल्ली में सुरक्षा सचिव सुधीर कुमार सक्सेना मध्य प्रदेश के अगले पुलिस महानिदेशक होंगे। 1987 बैच के सुधीर सक्सेना को वापस मध्य प्रदेश भेजने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया था। केंद्रीय कार्मिक विभाग ने आज को सुधीर सक्सेना को मध्य प्रदेश वापस भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

ग्वालियर के मूल रूप से निवासी सुधीर कुमार सक्सेना मुख्यमंत्री के ओएसडी और जबलपुर सहित कई जिलों के एसपी रह चुके है। सक्सेना 2012 से 2014 तक मप्र के मुख्यमंत्री के ओएसडी थे। उन्होंने 1992 से 2000 तक रायगढ़, छिंदवाड़ा, रतलाम और जबलपुर जिले में कप्तान का पद संभाला था। 2014 से 2016 तक इंटेलिजेंस चीफ रहे।

epmty
epmty
Top