महिला पर डाला छात्र ने ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर रूप से घायल युवती की...

महिला पर डाला छात्र ने ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर रूप से घायल युवती की...

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के सिमरोल थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलेज के प्राचार्य को तीन दिन पहले एक पूर्व छात्र द्वारा ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया गया था। गंभीर हालत में महिला प्राचार्य को इंदौर के चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज सुबह उनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सिमरोल थाना क्षेत्र स्थित बीएम कॉलेज की प्राचार्य विमुक्ता शर्मा को तीन दिन पूर्व एक पूर्व छात्र द्वारा ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया गया था। इस घटना में वह गंभीर रुप से झुलस गयीं थी। उन्हें इंदौर के चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह जिस दिन से अस्पताल में भर्ती थी उनकी हालत नाजुक बनी हुयी थी। आज सुबह उन्होंने इलाज के दौरान दमतोड़ दिया।

प्राचार्य विमुक्ता शर्मा सोमवार को कॉलेज में थी। वह कॉलेज खत्म कर अपने घर जाने की तैयारी में थी, तभी परिसर में पूर्व छात्र आशुतोष श्रीवास्तव अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंचा और प्राचार्य के ऊपर डाल दिया। इसके बाद उसने आग लगा दी। इस घटना में प्राचार्य गंभीर रुप से झुलस गयीं। वहीं, इस घटनाक्रम में आशुतोष भी झुलस गया था। घटना के बाद फरार आशुतोष को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी छात्र अस्पताल में भर्ती है। इसलिए पुलिस अभी उसे रिमांड पर नहीं ले सकी है।

epmty
epmty
Top