कुख्यात खनन माफियाओं पर SSP का चाबुक- आरोपियों को किये गिरफ्तार

कुख्यात खनन माफियाओं पर SSP का चाबुक- आरोपियों को किये गिरफ्तार

सहारनपुर। एसएसपी आकाश तोमर के निर्देशन में एस0आई0टी0 व थाना बेहट पुलिस द्वारा कुख्यात खनन माफिया हाजी इकबाल के नेतृत्व में चलाये जा रहे 80 बीघा भूमि के अवैध आवंटन के सम्बन्ध में नामजद दो आरोपियों रविवार को गिरफ्तार किया गया। इससे पूर्व में दो आरोपियों को जेल भेजा चुका है।

गौरतलब है कि दिनांक 14 अक्टूबर 2021 को वादी दिनेश कुमार राजस्व निरीक्षक कार्यालय तहसील बेहट द्वारा कुख्यात खनन माफिया हाजी इकबाल के नेतृत्व में चलाये जा रहे एक ट्रस्ट को 80 बीघा भूमि के अवैध आवंटन के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिस पर थाना बेहट पर मुकदमा अपराध संख्या 519/21 धारा 420/466/467/468/471/120बी आईपीसी बनाम रजिस्ट्रार कानूनगो जनेश्वर प्रसाद निवासी हकीकत नगर सहारनपुर, राजस्व निरीक्षक कार्यालय भुलेख बीरबल सिंह पुत्र गेंदाराम निवासी विनय बिहार कालौनी पेपर मिल रोड थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर, क्षेत्रीय लेखपाल मौ0 शोएब निवासी क्षेत्र अलीअकबरपुर हाल निवासी 62 फुटा रोड सब्जी मण्डी दिल्ली पैलेस सहारनपुर, रजिस्ट्रार कानूनगो पवन सिंह तहसील बेहट सहारनपुर, सुरेन्द्र पुत्र रघुवीर व संजय पुत्र अमरसिंह निवासी ग्राम शेरपुर पेलो थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर पंजीकृत कराया गया था। जिसमें दिनाँक घटना 3.09.14 से 14.10.2021 तक की है उपरोक्त मुकदमा मे अभियुक्तगण द्वारा कूटरचना कर आपसी षडयन्त्र से अपने सहअभियुक्तों को सदोष लाभ पहुंचाने के लिए जमीन का बैनामा वहीद एजूकेशनल एन्ड चेरीटेबल ट्रस्ट न्यू भगत सिंह कालौनी बाजौरिया रोड सहारनपुर के नाम कराया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा एक एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी की जांच में दोषी पाते जनेश्वर प्रसाद पुत्र प्रकाश चन्द निवासी साकेत कालौनी थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर, बीरबल सिंह पुत्र गेंदाराम निवासी विनय बिहार कालौनी पेपर मिल रोड थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर को थाना बेहट पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर दिनाँक 8 अप्रैल 2022 उपरोक्त दोनांे को जेल भेजा जा चुका है तथा शेष दो नामजद अभियुक्तो का देहांत हो चुका है। अन्य अभियुक्तगण गण सुरेन्द्र पुत्र रघुवीर व संजय पुत्र अमरसिंह निवासी ग्राम शेरपुर पेलो थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर को को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 10 अप्रैल 2022 को समय करीब 04.05 बजे गन्देवड तिराहा से गिरफ्तार किया गया। थाना बेहट पुलिस द्वारा अभियुक्तों को न्यायलय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना बेहट प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय कुमार, उपनिरीक्षक सतीश कुमार, हैड कांस्टेबल कुलदीप कुमार, अंकित तोमर, कांस्टेबल सन्दीप कुमार, अंकित तोमर, कपिल राठी, अजीत नैन, अजीत सिंह, जय सिंह, विकास कुमार, रोहित कुमार शामिल रहे।

epmty
epmty
Top