करवा चौथ पर महिलाकर्मियों को SSP का छुट्टी गिफ्ट

करवा चौथ पर महिलाकर्मियों को SSP का छुट्टी गिफ्ट

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने सुहागिन महिलाओं के त्यौहार करवा चौथ पर महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को छुट्टी का गिफ्ट दिया है। एसएसपी ने महिला पुलिस अफसरों एवं कर्मियों को 1:00 बजे से छुट्टी देते हुए उन्हें त्यौहार मनाने भेज दिया है।

बुधवार को देश भर में मनाए जा रहे सुहागिन महिलाओं के त्यौहार करवा चौथ के मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा की ओर से महिला पुलिसकर्मियों एवं अफसरों को छुट्टी का गिफ्ट दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से जिले के सभी थानों शाखाओं एवं दफ्तरों को जारी किए गए आदेशों में कहा गया है कि उनके यहां नियुक्त शादीशुदा महिला अधिकारी एवं कर्मचारी करवा चौथ के पर्व पर दोपहर बाद 1:00 बजे से ड्यूटी से अवमुक्त करना सुनिश्चित की जाए। इस आदेश का पालन कराते हुए दोपहर बाद 1:00 बजे से सभी शादीशुदा महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी से अवमुक्त कर दिया गया है।

epmty
epmty
Top