उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिपाही को एसएसपी विनीत ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिपाही को एसएसपी विनीत ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आरक्षी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि कि आज दिनांक 03.01.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर विनीत जायसवाल द्वारा पुलिस कार्यालय में अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आरक्षी को सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता जनपद देहरादून, उत्तराखण्ड में संपन्न हुई। तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस टीम की तरफ से 30 मीटर व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में जनपद मुजफ्फरनगर के आरक्षी 1267 मनोज कुमार द्वारा प्रतिभाग करते हुए द्वितीय स्थान पर रहकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा खिलाड़ी आरक्षी द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी उच्च कोटि का प्रदर्शन करते रहने हेतु उत्साहवर्धन किया गया।

epmty
epmty
Top