एसएसपी ने किये आधा दर्जन थानेदारों के ट्रांसफर- देखें सूची

एसएसपी ने किये आधा दर्जन थानेदारों के ट्रांसफर- देखें सूची

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने कानून व्यवस्था को पुख्ता बनाये रखने के उद्देश्य से आधा दर्जन से अधिक थाना प्रभारियों में फेरबदल किया है।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने निरीक्षक रमेश यादव को थाना मुंगराबादशाहपुर से थाना जलालपुर, उपनिरीक्षक जितेन्द्र बहादुर सिंह को थाना जलालपुर से थाना सुरेरी, उपनिरीक्षक रमेश कुमार को थाना सुरेरी से थाना सिकरारा, उपनिरीक्षक विवेक तिवारी को थाना सिकरारा से थाना मुंगराबादशाहपुर, इंस्पेक्टर सुधीर कुमार आर्य को थाना लाइनबाजार से थाना चुनाव सेल, उपनिरीक्षक आदेश त्यागी को प्रभारी स्वाट से थाना लाइनबाजार, इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा को थाना सुजानगंज से थाना सरायाख्वाजा और इंस्पेक्टर घनश्याम शुक्ला को थाना सुजानगंज का चार्ज दिया गया है।

epmty
epmty
Top