SSP सहारनपुर का जलवा-PRV को लगातार दूसरे माह द्वितीय स्थान

SSP सहारनपुर का जलवा-PRV को लगातार दूसरे माह द्वितीय स्थान

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर की अगुवाई में अपने कार्यों के प्रति सजग जनपद पुलिस जहां बदमाशों को ठिकाने लगाकर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा रही है, वही पीआरवी भी लगातार पीड़ितों को अति शीघ्र आपातकालीन पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराते हुए उनकी मददगार बन रही है। यही कारण रहा है कि जनपद पीआरवी को लगातार दूसरे महीने प्रदेश भर में द्वितीय स्थान हासिल हुआ है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर की अगुवाई में जनपद पुलिस सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है। जनपद में अपराधों के ग्राफ को कम करने के लिए पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए जहां अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। वही जनपद की पीआरवी लगातार लोगों की मदद करते हुए आमजनमानस के बीच प्रशंसा बटोरते हुए पुलिस को मददगार के रूप में स्थापित कर रही है।

शुक्रवार को प्रदेश स्तर से जारी किए गए पीआरवी के कामों के परिणामों में जनपद पीआरवी को एक बार फिर से प्रदेश भर में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा जनपद में संचालित समस्त पीआरवी वाहनों पर ड्यूटीरत समस्त पुलिस कर्मियो को पीड़ितो को अतिशीघ्र सहायता दिये जाने के निर्देश दिये जाते रहे है, जिसके फलस्वरुप माह फरवरी-2022 में जनपद सहारनपुर पीडितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने पर द्वितीय स्थान पर रहा था। इसी क्रम में माह मार्च-2022 में जनपद में कुल 7233 इवेन्ट प्राप्त हुये, जिनके कॉलर एवं पीड़ितो को यू0पी0 112 द्वारा अतिशीघ्र आपातकालीन पुलिस सेवा उपलब्ध करायी गयी, जिसके परिणाम स्वरुप जनपद सहारनपुर की प्रदेश स्तर पर द्वितीय रैंक रही तथा जनपद का कुल रैस्पॉन्स टाईंम 06.53 मिनट रहा, जिसमें नगर क्षेत्र का 05.19 मिनट एवं देहात क्षेत्र का 07.27 मिनट रहा। इस प्रकार जनपद सहारनपुर की रैंक माह मार्च-2022 में प्रदेश स्तर पर द्वितीय रैंक पर रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा जनपद में संचालित पीआरवी को प्रदेश स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है।

epmty
epmty
Top