SSP ने महिला होमगार्ड को तपती गर्मी में मुस्तैदी से ड्यूटी करने पर दिया ईनाम

SSP ने महिला होमगार्ड को तपती गर्मी में मुस्तैदी से ड्यूटी करने पर दिया ईनाम

सहारनपुर। एसएसपी डॉ विपिन टाडा ने आज तपती गर्मी में अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से निभाने वाली महिला होमगार्ड चौराहे पर रुककर उन्हें शाबाशी देते हुए 1100 रुपये का नकद इनाम देकर उन्हें पुरस्कृत भी किया है। एसएसपी के इस कार्य की सहारनपुर में प्रशंसा की जा रही है।

दोपहर के लगभग 2 बज रहे थे, सहारनपुर के एसएसपी विपिन टाडा शहर के विश्वकर्मा चौक से निकल रहे होते हैं, तभी उनकी नजर एक महिला होमगार्ड पर पड़ती है जो तपती गर्मी के बीच चौराहे पर खड़ी होकर ट्रैफिक का संचालन सुचारू रूप से करा रही थी।


महिला होमगार्ड के इस कार्यशैली से एसएसपी विपिन टाडा प्रभावित हुए और उन्होंने गाड़ी रुकवा कर उस महिला होमगार्ड उषा की तारीफ करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और 50 साल की इस महिला होमगार्ड को थाना सदर बाजार के कार्यालय पर बुलाकर खुद 1100 रुपए का नगद इनाम देकर उन्हें पुरस्कृत किया।

बताया जा रहा है कि 21 साल से महिला होमगार्ड उषा अपनी ड्यूटी को मुस्तैदी से कर रही है। जैसे ही सहारनपुर पुलिस ने इस खबर को सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया तभी सहारनपुर पुलिस के फेसबुक पर जुड़े लोगों ने एसएसपी डॉ विपिन टाडा के इस कार्य की प्रशंसा करनी शुरू कर दी है। इसी फेसबुक पेज पर अवधेश ठाकुर लिखते हैं कि मैंने इनको ड्यूटी करते देखा है, सच में पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ, एसएसपी साहब ने बहुत सही किया इनका हौसला बढ़ा कर जय हिंद।


इसके साथ ही एक और फेसबुक फ्रेंड संदीप कुमार ने लिखा जब से कप्तान साहब ने जिले की कमान अपने हाथ में ली है तब से जिला पुलिस अपना कर्तव्य बहुत अच्छे से निभा रही है, हमें गर्व है इन महिलाओं पर जो अपने कर्तव्य को बखूबी निभा रही है जय हिंद

इसके साथ ही सहारनपुर कहीं युवा समाजसेवी हरेंद्र वत्स ने भी सहारनपुर पुलिस के फेसबुक पेज को शेयर करते हुए लिखा इसे कहते हैं कप्तान, कुछ तो वातानुकूलित कमरों में से निकलना भी शान के खिलाफ समझते थे जय हो



epmty
epmty
Top