SSP ने किया SOG दफ्तर का निरीक्षण- समीक्षा कर दिए दिशा निर्देश

SSP ने किया SOG दफ्तर का निरीक्षण- समीक्षा कर दिए दिशा निर्देश

मुजफ्फरनगर।‌ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के दफ्तर का निरीक्षण करने के बाद नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा करने के बाद संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी एसओजी दफ्तर का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय पर रखे अभिलेखों का बारीकी के साथ निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत एसएसपी द्वारा एसओजी दफ्तर में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एसओजी दफ्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए एसओजी द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जाए।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा एसओजी टीम को उत्तम कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए और अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एसएसपी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान एसओजी दफ्तर में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ वार्ता करते हुए उनकी समस्याओं को जानकर तत्काल उनके निस्तारण के संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।

epmty
epmty
Top