भगोड़े अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान

भगोड़े अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने राजधानी के भगोड़े अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का शनिवार को पुलिस उपायुक्तों को आदेश दिया।


उन्होंने रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव के मद्देनजर कानून-व्यवस्था के साथ कोविड के दिशानिर्देशों के पालन किये जाने को लेकर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पुलिस उपायुक्तों को कहा कि आतंकवाद विरोधी उपायों के साथ-साथ भगोड़े अपराधियों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया जाये।

राकेश अस्थाना ने अपहरण, बच्चों एवं महिलाओं से जुड़े अपराधों समेत तमाम संगीन आपराधिक मामलों की जांच समयबद्ध तरीके से करने तथा अदालतों में जरूरी साक्ष्य पेश कर अपराधियों को सजा दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास जीतने के लिए साक्ष्य जुटाने के लिए तकनीक की मदद लें, ताकि किसी प्रकार के संदेह की गुंजाइश न रहे और अपराधियों को सजा मिले।

उन्होंने राजधानी में जल जमाव से यातायात जाम की समस्या दूर करने के लिए यातायात पुलिस से कहा कि व्यस्त समय के दौरान वाहनों के बेहतर आवागमन पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने जिला पुलिस उपायुक्तों को यातायात पुलिस एवं पुलिस कंट्रोल रूप के साथ तालमेल करने का भी आदेश दिया।

गौरतलब है कि रविवार को रक्षाबंधन एवं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव हैं।

वार्ता

epmty
epmty
Top