स्पा सेंटर में पड़ा छापा- आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के लड़कियां

स्पा सेंटर में पड़ा छापा- आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के लड़कियां

मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड स्थित माॅल के भीतर संचालित किये जा रहे स्पा सेंटर में पुलिस और प्रशासन के छापे के दौरान लड़के लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले हैं। छापा पडते ही मौके पर बुरी तरह से भगदड़ मच गई। स्वयं को छिपाने की भाग दौड़ में लगे दो लड़के और पांच लड़कियां पुलिस द्वारा दबोचा गई है।

मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और सीओ मंडी हेमंत हेमंत कुमार ने नई मंडी पुलिस को साथ लेकर इलाके के भोपा रोड पर स्थित ग्रैंड प्लाजा मॉल के भीतर संचालित किये जा रहे स्पा सेंटर पर छापा मार कार्यवाही को अंजाम दिया है।

स्पा सेंटर पर छापा पडते ही समूचे ग्रैंड प्लाजा के भीतर भगदड़ सी मच गई। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए स्पा सेंटर के भीतर कमरों में आपत्तिजनक हालत में कई लड़के लड़कियों को पकड़ा है। पुलिस ने दबोचे गए दो लड़कों के साथ पांच लड़कियों को वहां से अपने कब्जे में लिया और सभी को थाने में भिजवा दिया है।

शहर के भोपा रोड स्थित एकमात्र ग्रैंड प्लाजा माॅल के भीतर संचालित स्पा सेंटर में की गई छापामार कार्यवाही के माध्यम से मुजफ्फरनगर पुलिस ने शहर और जनपद में संचालित किया जा रहे इस स्पा सेंटर संचालकों को संदेश दिया है कि स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे गलत काम को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर के नामचीन स्पा सेंटर में पुलिस द्वारा की गई इस छापामार कार्यवाही से शहर और जनपद के अन्य स्थानों पर संचालित किये जा रहे स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

epmty
epmty
Top