एसपी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को दी सलामी- शहर में निकाली तिरंगा रैली

एसपी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को दी सलामी- शहर में निकाली तिरंगा रैली

गोंडा। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन एवं कोतवाली और अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए निकाली गई रैली का एसपी ने डीएम के साथ समापन किया।


बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर ने आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के मौके पर पुलिस लाइन एवं कोतवाली नगर पर राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण किया। पुलिस दफ्तर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। शहर में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा अंबेडकर चौराहे से टामसन इंटर कॉलेज तक तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए लोगों से आजादी का जश्न मनाने का आह्वान किया। तिरंगा रैली के पश्चात जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने शहीदे आजम सरदार भगत सिंह (टामसन इंटर) कॉलेज में सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।

तत्पश्चात टॉमसन कॉलेज के मैदान में स्कूली छात्र/छात्राओ व एनसीसी कैडेट्स के साथ राष्ट्रगान गाकर देश प्रेम व एकता का संदेश दिया। इसी प्रकार समस्त थानों द्वारा आजादी के 75वें अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान 2022 के अवसर पर अपने- अपने थाना क्षेत्र में भव्य तिरंगा रैली निकाली गयी।

epmty
epmty
Top