बोले एसपी ट्रैफिक लोगों की जान बचाने को बनाए गए यातायात नियम

बोले एसपी ट्रैफिक लोगों की जान बचाने को बनाए गए यातायात नियम

मुजफ्फरनगर। होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर काॅलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के सभागार में सड़क सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्यअतिथि पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह, निरीक्षक यातायात रूपकिशोर शर्मा, उपनिरीक्षक यातायात इन्द्रजीत सिंह एवं प्रधानाचार्य डाॅ0 प्रवेन्द्र दहिया द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत इस विषय पर विवेचना की गयी कि यातायात सुरक्षा अभियान की आवश्यकता क्यों है? यातायात सुरक्षा का जीवन में क्या उद्देश्य है? आदि बातों पर प्रकाश डालते हुए पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह ने कहा कि ट्रैफिक कानून लोगों की भलाई के लिए बनाये गये है। सब लोग यह जानते हुए भी इन कानूनों को तोडते है जोकि गलत है। यातायात सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत जो मानक कानून बनाये गये है, उनका पालन करते हुए दो पहिया वाहन पर हेलमेट और चै-पहिया वाहन में शीट बैल्ट का प्रयोग किया जाना चाहिए।


निरीक्षक यातायात रूप किशोर ने बताया कि हमें सड़क सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत सडक यातायात से सम्बन्धित नियमों का पालन करना चाहिए। तभी हम स्वयं और किसी अन्य को दुर्घटना का शिकार होने से बचा सकते है।

उपनिरीक्षक यातायात इन्द्रजीत सिंह जी के द्वारा दुर्घटना होने के चार कारण बताये गये जैसे - सड़क की खराबी, वाहन की खराबी, ड्राईवर की लापरवाही एवं वातावरण (जैसे सर्दी के मौसम में कोहरा)। उन्होंने बताया कि शारीरिक विकलांग व्यक्ति विकलांग तो होता है, किसी को हानि नहीं पहुंचाता लेकिन मानसिक रूप से विकलांग व्यक्ति विकलांग होता है, क्योंकि वह नियमों की अवहेलना करता है और स्वयं के साथ-साथ समाज को भी प्रभावित करता है। अतः हमें सर्वप्रथम अपने राष्ट्र के बारे में सोचना चाहिए। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ0 प्रवेन्द्र दहिया ने उपस्थित अतिथिगणों को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित करने में विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

epmty
epmty
Top