एसपी सिटी ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च- दिये निर्देश

एसपी सिटी ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च- दिये निर्देश

मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ रखने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र छपार में फ्लैग मार्च किया गया। अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

गौरतलब है कि जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में बुधवार को पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र छपार के भीड़भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिसबल को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने, भीडभाड वाले स्थान/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा मार्केट एरिया में लगातार गश्त करने, असामाजिक तत्वों पर तत्काल विधिक कार्यवाही करने तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार गौतम सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Next Story
epmty
epmty
Top